तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण एवं ब्रिकी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौकी प्रभारी गनीवां उपनिरीक्षक यदुवीर सिंह व उनकी टीम मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र कुमार, आरक्षी रामकेश कुशवाहा व प्रमोद कुमार द्वारा आरोपी सुशील सिंह पटेल निवासी ग्राम तौरा थाना पहाड़ी को 22 क्वार्टर देशी शराब व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में आरोपी के विरुद्ध थाना राजापुर में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।