अवैध शराब कारोबार का भण्डाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार का भण्डाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

6 लाख रूपये की 1438 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
रविसन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। जालौन की उरई कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए करीब 6 लाख रुपए मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी और पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में की गई।
पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि जब कोतवाली उरई पुलिस अपराध एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि झांसी चुंगी के पास उमरारखेडा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 की बची शराब को विभिन्न लाइसेंस धारकों से सस्ते दामों में खरीदकर अवैध रूप से बेचा जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ग्राम रंगेदा स्थित हिन्दुस्तान लीवर फैक्ट्री के पीछे राकेश कुमार गुप्ता के मकान पर पहुंची।
मौके से एक आरोपी रामू पुत्र माताप्रसाद (निवासी ग्राम चौरसी, उरई) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक लोडर वाहन में रखी 51 पेटी, जिनमें 1438 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब थी, बरामद की गई। आरोपी राकेश गुप्ता मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। आबकारी विभाग द्वारा जब शराब को स्कैन किया गया तो पाया गया कि यह भिन्न-भिन्न लाइसेंस धारकों की पुरानी यानी पिछले वित्तीय वर्ष की बची हुई शराब है।
इस मामले में कोतवाली उरई पुलिस द्वारा राकेश गुप्ता के लाइसेंस को निरस्त कराने हेतु रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस ने आरोपी रामू के खिलाफ धारा 60(1)/64/72 आबकारी अधिनियम व धारा 318 (4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है। आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है जिसमें NDPS एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA