अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा जनपद में थाना खमरिया क्षेत्रान्तर्गत नदी के किनारे चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुये 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में दो दर्जन निर्मित/अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण हुये बरामद। स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना खमरिया पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये 2 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों जमील उर्फ भुर्जी पुत्र दूबर निवासी ग्राम भदमरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर .रोज अली पुत्र हसन अली नि0 ग्राम गंगान थाना ईसानगर जनपद खीरी को थाना खमरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लुधौनी से करीब 1 कि0मी0 दूर नदी के किनारे में छप्पर डालकर संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री में अवैध शस्त्रों के निर्माण करते हुये गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 4 देशी तमंचा 315 बोर, 5 देशी तमंचा 12 बोर, 4 अर्द्धनिर्मित तमंचा बाड़ी, 9 नाल 315 बोर, 2 नाल 12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर, 3 खोखा कारतूस 12 बोर व 3 खोखा कारतूस 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुये हैं। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त जमील उर्फ भुर्जी के विरूद्ध जनपद सीतापुर में अवैध शस्त्र रखने व अवैध शस्त्र निर्माण आदि जैसे अपराधों में कई अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त रोज अली उपरोक्त पर गौकशी व अवैध शस्त्र निर्माण करने जैसे आपराधिक कृत्य में अभियोग पंजीकृत हैं। उक्त दोनों अभियुक्तों द्वारा सुनसान इलाकों/नदी के किनारे व स्थान बदल बदल कर अपने उपकरण लगाकर असलहा निर्माण का कार्य किया जाता है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खमरिया पर मु0अ0सं0 156/26 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



