ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ का चला हण्टर, 8 गाड़ियों का किया चालान
रंजीत सिंह
उरई/जालौन। अब जनपद की सड़कों पर ओवरलोड वाहन नहीं दौड़ेंगे। शासन की मंशानुरूप परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। एआरटीओ प्रवर्तन उमेश सिंह ने शुक्रवार की रात को इटौरा कदौरा मार्ग पर 8 मौरंग भरे ओवरलोड वाहन का चालान करने की कार्रवाई की। सड़कों पर दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों से करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
वहीं सड़कें भी टूट रही हैं। परिवहन मुख्यालय ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। एआरटीओ उमेश कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ की टीम ने इस दौरान 8 ओवरलोड वाहनों का चालान कर वाहनों को जब्त कर इटौरा चौकी में रखवाने की कार्रवाई। एआरटीओ की कार्रवाई से मार्ग से निकल रहे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सतत अभियान चलता रहेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।