कुम्हार परिवार का सहारा बना होप वेलफेयर ट्रस्ट | #TEJASTODAY

कुम्हार परिवार का सहारा बना होप वेलफेयर ट्रस्ट | #TEJASTODAY

कुम्हार परिवार का सहारा बना होप वेलफेयर ट्रस्ट | #TEJASTODAY होप वेलफेयर ट्रस्ट ने 150 कुम्हारों को दिए राशन सामग्री वाराणसी। इस कोरोना महामारी के दौर में होप वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा गूंज संस्था दिल्ली के सहयोग से 150 कुम्हार और जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री मुहैया कराया गया। जिसमें मुख्य रुप से भीमचण्डी और असवारी गांव में राशन किट का वितरण किया गया। इस लॉकडाउन में 5 महीनों से कुम्हारों की आमदनी पूरी तरीके से बंद हो चुकी है जिसके कारण इनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है, इसके साथ—साथ अब अधिकतर लोग प्लास्टिक के कप और प्लास्टिक के अधिक इस्तेमाल होने के कारण इनकी आमदनी अब पूरी तरीके से ठप हो चुकी है। बहुत मुश्किल से इनका गुजारा हो पा रहा है। होप वेलफेयर ट्रस्ट के तरफ से ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सूची बनाकर उन्हें राशन सामग्री दिया गया। जरूरतमंद लोगों को होप वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा लगातार राशन की व्यवस्था कराई जा रही है। जिसमें 10 किलो चावल, 5 किलो आटा, 2 किलो दाल, 2 किलो चना, नमक, 1 लीटर तेल, मसाला, हल्दी पैकेट, मिर्ची पैकेट, सम्मिलित है। खाद्य सामग्री मिलने के बाद कुम्हार परिवार के चेहरे चमक उठे। होप संस्था की तरफ से तरफ से अध्यक्ष रवि मिश्रा, सचिव दिव्यांशु उपाध्याय के साथ-साथ श्यामा कांत सुमन, विकाश दीक्षित मौजूद थे।

होप वेलफेयर ट्रस्ट ने 150 कुम्हारों को दिए राशन सामग्री

वाराणसी। इस कोरोना महामारी के दौर में होप वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा गूंज संस्था दिल्ली के सहयोग से 150 कुम्हार और जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री मुहैया कराया गया। जिसमें मुख्य रुप से भीमचण्डी और असवारी गांव में राशन किट का वितरण किया गया।

इस लॉकडाउन में 5 महीनों से कुम्हारों की आमदनी पूरी तरीके से बंद हो चुकी है जिसके कारण इनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है, इसके साथ—साथ अब अधिकतर लोग प्लास्टिक के कप और प्लास्टिक के अधिक इस्तेमाल होने के कारण इनकी आमदनी अब पूरी तरीके से ठप हो चुकी है। बहुत मुश्किल से इनका गुजारा हो पा रहा है।

होप वेलफेयर ट्रस्ट के तरफ से ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सूची बनाकर उन्हें राशन सामग्री दिया गया। जरूरतमंद लोगों को होप वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा लगातार राशन की व्यवस्था कराई जा रही है। जिसमें 10 किलो चावल, 5 किलो आटा, 2 किलो दाल, 2 किलो चना, नमक, 1 लीटर तेल, मसाला, हल्दी पैकेट, मिर्ची पैकेट, सम्मिलित है। खाद्य सामग्री मिलने के बाद कुम्हार परिवार के चेहरे चमक उठे। होप संस्था की तरफ से तरफ से अध्यक्ष रवि मिश्रा, सचिव दिव्यांशु उपाध्याय के साथ-साथ श्यामा कांत सुमन, विकाश दीक्षित मौजूद थे।

सरकार की निजीकरण नीति के विरुद्ध जारी रहेगा संघर्षः लाल प्रकाश राही | #TEJASTODAY केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत खेत मजदूर किसान संग्राम समिति के पदाधिकारियों ने ग्राम सभा मुरकी, काशीदासपुर व सेनापुर में सरकार की निजीकरण नीति के विरुद्ध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। मुरकी में कैलाश राम के नेतृत्व में खेत मजदूर किसान संग्राम समिति व नवोदय युवा मंच के बैनर तले पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। वहीं सेनापुर में प्रगतिशील नौजवान चेतना मंच दिशा संगठन के बैनर तले प्रदर्शन हुआ। ग्रामसभा काशीदासपुर में अंबेडकर भगत सिंह विचार मंच, खेत मजदूर किसान संग्राम समिति ने प्रदर्शन किया। शहीद भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के प्रांतीय सचिव लाल प्रकाश राही ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह जनता के हितों को ताक पर रखकर देश की प्राकृतिक संपदा के साथ ही औद्योगिक संसाधनों को कार्पोरेट घरानों को बेच रही है। पर्यावरण को संरक्षित करने वाले जल, जंगल, जमीन को भी कार्पोरेट के हाथों बेच रही है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष तब तक चलता रहेगा जब तक संसाधनों का निजीकरण खत्म नहीं हो जाता हैं। इस मौके पर महेंद्र प्रताप, दयाराम, सतेंद्र, शिवनारायण, रवि गौतम, अंजली, रोशन, सुभाष, धर्मेंद्र गुप्ता, अग्निवेश, राजन, शोभा राम, क्रांति कुमार, साहब लाल, जितेंद्र कुमार, अरविंद, पूजा, प्रतिमा आदि मौजूद रहे। मूल्यांकन के बाद बुनकरों का प्रशिक्षण सम्पन्न | #TEJASTODAY जौनपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत बुनकर ट्रेड में कार्य करने के अनुभवी कामगारों को प्रमाणीकरण करने हेतु तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण की छठवीं बैच का मूल्यांकन प्रकिया के साथ प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। एमआईएस मैनेजर शिवम सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला समन्वयक राजीव सिंह के कुशल निर्देशन में यूपीएसडीएम के द्वारा जनपद में बाहर से आये प्रवासियों को तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण का आयोजन प्रशिक्षण प्रदाता संस्था उद्योग विकास संस्थान द्वारा कराया गया। उन्होंने बताया कि अभी जनपद में प्राप्त लक्ष्य 280 के सापेक्ष उक्त प्रशिक्षण बुनकर ट्रेड में कार्य करने वाले लोगों का कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन सभी प्रशिक्षणार्थियों को यूनिफॉर्म व कोर्स मैटेरियल किट का वितरण किया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण के अंतिम बैच के आखिरी दिन असेसिंग बॉडी सेंचुरियन यूनिवर्सिटी से आये असेसर ने सभी प्रशिक्षणर्थियों का असेसमेंट किया। जिसमें 29 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुये। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के प्रदेश समन्वयक राजीव पाठक, भीमसेन चौहान आदि उपस्थित रहे। Worker injured due to wall collapse #TEJASTODAY सर्वेश यादव बनाए गए भाजपा करंजाकला मण्डल उपाध्यक्ष | #TEJASTODAY जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के 24 मंडलों में शेष पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें करन्जाकला के जमुनीपुर गांव के निवासी विश्व हिन्दू सेवा संघ के पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश यादव पुत्र मोहन लाल यादव को भारतीय जनता पार्टी करन्जाकला का मण्डल उपाध्यक्ष बनाया गया। उनके चयन से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सर्वेश यादव ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करूंगा। सर्वेश यादव ने कहा कि मै जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं जो मुझे इस काबिल समझा है, मै वादा करता हूं कि अपने कार्य प्रति सदैव तत्पर्य रहूंगा और अपने कार्यो को पूरी ईमानदारी से करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent