हिस्ट्रीशीटर ने बाप-बेटे पर सरिया से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
अजय जायसवाल
गोरखपुर। शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर ने पिता-पुत्र पर सरिया से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों घायल हो गए। मारपीट होता देख लोगों ने बीच बचाव किया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बाद में जेल भेज दिया गया।
कसिहरा गांव निवासी राम सिंह (70) अपने दरवाजे के पास बैठे थे।
इस दौरान राम सिंह का हिस्ट्रीशीटर श्याम सुंदर से रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। श्याम सुंदर ने सरिया से उन पर हमला कर दिया। पिता की आवाज सुनकर पास में ही काम कर रहे अशोक सिंह पहुंचे। श्यामसुंदर ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। बाबा और पिता की पिटाई देख पोता विशाल बचाने को दौड़ा। गांव वाले भी गए, लेकिन तब तक विशाल पर भी आरोपी ने हमला कर कर दिया।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राम सिंह के छोटे बेटे सुनील सिंह की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर श्यामसुंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हिस्ट्रीशीटर पर पहले से ही 7 केस दर्ज हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।