अन्तराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हरविन्दर ने दो स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया झांसी का मान
मुकेश तिवारी
झांसी। हरविंद कुमार ने अयोध्या में आयोजित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय आमंत्रण मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत कर झांसी नगर का नाम गौरवान्वित किया है। अयोध्या के भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 5 से 7 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में हरविंद के अलावा झांसी के ही मिश्री लाल और जालौन के चेतराम ने पदक जीत कर अपना जज्बा दिखा दिया। हरविंद कुमार ने 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश व भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 किलोमीटर पैदल चाल में प्रथम स्थान और 400 मी हर्डल्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 10000 मी दौड़ में जालौन के चेतराम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक और झांसी के मिश्री लाल ने 100 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। हरविंद इससे पूर्व भी कई मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। इन सभी की जीत पर मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन झांसी के सचिव यूएन सिंह, रामसिंह यादव बाबा, बृजेंद्र सिंह राठौर, प्रेम सिंह यादव, बृजेंद्र यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।