आर्य कन्या में भूजल सप्ताह प्रारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। आर्य कन्या महाविद्यालय में भूजल सप्ताह कार्यक्रम (16 से 22 जुलाई) का शुभारम्भ प्राचार्या प्रो. गीता शुक्ला की अध्यक्षता में अर्चना सिंह द्वारा आयोजित किया।
प्राचार्य ने अध्यक्षीय उद्बोधन में भूजल सरंक्षण के उपायों के बारे बताया एवं जल सरंक्षित करने के लिए प्रेरित किया। छात्रा वालिया परवीन बीए पंचम सेमेस्टर, लविशा तिवारी बीए पंचम सेमेस्टर, आंशी कश्यप बीए तृतीय सेमेस्टर ने भूजल संरक्षण सम्बंधित विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष अर्चना सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो रेखा पाण्डेय, शिवांगी सक्सेना, डॉ क्षमा तिवारी, डॉ प्रीती सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ सविता शुक्ला, डॉ पूजा शुक्ला, वीना चौरसिया, डॉ राखी चौहान सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











