सड़क दुर्घटना में दादा—पोती की हुई मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में दादा—पोती की हुई मौत, दो घायल

जौनपुर—प्रयागराज हाइवे पर बोधापुर गांव के समीप हुआ हादसा
तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। जौनपुर प्रयागराज हाइवे पर बोधापुर गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दादा पोती की मौत हो गई। जबकि एक बालिका व ऑटो चालक घायल हो गया। घायलों को एम्बुलेंस से जिलाअस्पताल भेजवाया गया। जानकारी के अनुसार बोधापुर गांव निवासी परमानन्द मिश्र का हाइवे के किनारे मकान है। बताया जाता है कि परमानन्द मिश्र अपने हीरो बाइक से अपनी दो पोतियों महक मिश्रा 13 वर्ष व परी मिश्रा 8 वर्ष पुत्री रवि मिश्रा को बैठाकर लालाबाजार से जैसे ही अपने घर की तरफ मुड़ने लगे तभी पीछे से आ रहा स्कार्पियो वाहन से धक्का लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धक्का इतना जोरदार था कि बाइक सवार हवा में उड़ते हुए सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा से भिड़ गए। बाइक अलग गिरा और दादा व उनकी दोनो पोती ऑटो रिक्शा में घुस गए। ऑटो भी अनियंत्रित हो कर पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार परमानन्द मिश्रा, उनकी पोती महक मिश्रा की मौके पर मौत हो गई। जबकि परी मिश्रा व ऑटो चालक भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर सीओ सदर परमानन्द कुशवाहा, थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मय फोर्स व बक्शा थाने की पुलिस मौके पर पहुँचकर घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA