व्यापार मण्डल ने व्यापारिक आन्दोलन में शहीद हुए व्यापारियों को दी श्रद्धांजलि
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारिक आंदोलन में शहीद हुए व्यापारियों को गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना से लेकर आज तक विभिन्न व्यापारिक आंदोलनों में गोली, लाठी खाने के दौरान शहीद हुए व्यापारियों की स्मृति में 26 मई शहीद दिवस के रूप में मनाता है। साथ में वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान भी किया जाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने शहीद हुए व्यापारियों को व्यापार जगत का सर्वोच्च बलिदान बताया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर एवं नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि व्यापारियों की लड़ाई लड़ते-लड़ते कुल 14 व्यापारी आज तक शहीद हुए हैं जिन्हें 26 मई को प्रदेश के प्रत्येक जिले में याद किया जाता है जिसमें 26 मई 1979 को स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। साथ ही जौनपुर जनपद से मुक्तीगंज निवासी अशोक राय 14 सितंबर 1993 को व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। जिला संरक्षक राजदेव यादव तथा प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले साथियों की याद में व्यापार मंडल श्रद्धांजलि सभा आयोजित करता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारियों को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। जिसमें जगदीश चन्द्र गाढ़ा, लालमनी यादव, हीरालाल साहू, रामशरण मौर्य, अशोक भाटिया शामिल रहे। सभी वरिष्ठ व्यापारियों ने व्यापार मंडल के इस कार्य की सराहना किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, मनोज कुमार साहू, अमर जौहरी, अशोक साहू, विजय गुप्ता, शाहिद मंसूरी, संतोष साहू, गुलजारी लाल गुप्ता, अभिषेक सेठ, ज्ञानेन्द्र साहू, अजय देवा, योगेश भाटिया, राकेश जायसवाल, चंदन सेठ, सोमेंद्र अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया। आभार जिला महामंत्री रामकुमार साहू ने व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






