सीओ ने पुलिस चौकी का फीता काटकर किया उद्घाटन
क्षेत्र की जनता क़ो मिलेगी सहूलियत: अजीत
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गुरैनी बाजार में मंगलवार को पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज बिद्यासागर सिंह के साथ पुलिस टीम मौजूद रही।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस सहायता केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब पुलिस से संबंधित कार्यों के लिए थाने तक नहीं जाना पड़ेगा। छोटे-मोटे विवाद, त्वरित शिकायतें, सतर्कता संबंधी सूचनाएं अब स्थानीय स्तर पर ही निस्तरित हो सकेंगी। इससे पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत होगा। अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने कहा कि सहायता केंद्र ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए अहम कदम है। उन्होंने हर आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और सहयोग करने की अपील की और उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल नफीस व अंकुश सिंह के अथक प्रयास से यह बूथ भव्य रूप से बन कर तैयार हुआ है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक रविंद्र तिवारी, अशोक वर्मा, शैलेन्द्र राय, मुख्य आरक्षी, संदीप सिंह, मयंक राय, नफीस अहमद, अंकुश सिंह, देवी प्रसाद, न्यायाधीश, अनिल यादव, बिनोद प्रजापति, रंजीत यादव सिंह, बिकेश, प्रधान प्रतिनिधि हसीब अहमद, बाबर सिद्दीकी, पूर्व प्रधान मोहम्मद शाहिद, जुबेर अहमद, जमील अहमद, समाजसेवी हाफ़िज़ खुर्शीद अहमद, रुपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






