विश्कर्मा पूजनोत्सव पर राज पॉलिटेक्निक वर्कशॉप में हुआ भव्य पूजा का आयोजन
विश्कर्मा पूजनोत्सव पर राज पॉलिटेक्निक वर्कशॉप में हुआ भव्य पूजा का आयोजन
जितेन्द्र सिंह चौधरी
बाबतपुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के बाबतपुर स्थित राज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित राज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के राज पॉलिटेक्निक के वर्कशॉप में देव शिल्पी विश्वकर्मा पूजन का आयोजन शनिवार को किया गया जिसमें संस्था के सभी छात्र—छात्राओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था के चेयरमैन राजदेव सिंह (पूर्व एमएलसी गाजीपुर) ने विधि विधान से विश्वकर्मा भगवान तथा संस्था के प्रयोगशाला में उपलब्ध मशीनों की पुजा अर्चना की तथा संस्था में अध्यनरत छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
उक्त अवसर पर संस्था के निदेशक डॉ राहुल सिंह, एकेडमिक हेड विवेक प्रकाश दुबे, अमित तिवारी, महेश तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा, हिमांशु सिंह, प्रशांत मिश्रा, रजत सिंह, सूरज यादव, विनोद पाल, प्रियंका सिंह, प्रियंका मौर्या, वैशाली सिंह आदि लोगों ने भी विश्वकर्मा भगवान की पूजा कर संस्था तथा उससे जुड़े लोगों के उज्जवल भविष्य हेतु निवेदन प्रणाम किया। इस दौरान राज पॉलिटेक्निक के विश्वकर्मा पूजन में राज ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के अन्य विभाग भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के अंत में भोग प्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात आयोजन का समापन शांति रूप से पूर्ण हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।