प्ले कार्ड के जरिये बतायी गयीं सरकार की उपलब्धियां
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्ले कार्ड के जरिये केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। शहर के बस अड्डा,रेलवे स्टेशन,नाका चौराहा आदि स्थानों पर जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों के प्ले कार्ड लेकर खड़े रहे।
जिले में 25 मंडलो पर आयोजित हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ता मुफ्त राशन गरीब के द्वार,बेहतर सुरक्षा कानून व्यवस्था में सुधार, भेदभाव बिना भर्ती रोजगार, चला बुलडोजर रुके अवैध कारोबार, गरीबों को मिलें पक्के मकान, बहू बेटियों को सुरक्षा और अधिकार लिखे प्ले कार्ड लिए राहगीरों का आशीर्वाद प्राप्त करते दिखे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी मंडलों पर मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकाल के तहत चुनाव आयोग की गाइड लाइन का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों के प्ले कार्ड्स दिखाए। कार्ड के जरिये रास्तों से गुजर रहे लोगों का आशीर्वाद भी मिल रहा था।