युवती की हुई हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय मिश्रा
फिरोजाबाद। जनपद में एक युवती की हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है। उसका गला किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया था। बाद में उसकी लाश को लाकर दूसरे स्थान पर फेंका गया। लोगों ने जब शव को देखा तो पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका की जब शिनाख्त करनी चाही तो किसी ने भी उसे नहीं पहचाना।
मामला रसूलपुर क्षेत्र के पैमेश्वर गेट का है। जहां शुक्रवार की सुबह 8 बजे शम्भू नाम के राहगीर ने एक अज्ञात युवती (22) का शव देखा। उसके शरीर पर खून लगा था। देखकर साफ समझ में आ रहा था कि उसकी हत्या की गई है। गला रेतकर उसको मारा गया है। इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही एसपी सिटी मुकेश चन्द्र मिश्र समेत कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी ने बताया कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। जिस स्थान पर युवती का शव मिला है वह एक खाली प्लॉट है। मृतका की शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे है।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत