शातिर चोरों के विरूद्ध हुई गैंगेस्टर की कार्यवाही

शातिर चोरों के विरूद्ध हुई गैंगेस्टर की कार्यवाही

आकाशदीप
शाहजहांपुर। एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु संजीव बाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व अरविन्द कुमार क्षेत्राधिकारी तिलहर के कुशल निर्देशन एवं उमेश सिंह सोंलकी प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस द्वारा 3 शातिर चोरों के विरूद्ध गैगंेस्टर की कार्यवाही की गयी।

पुलिस के अनुसार यह गैंग आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने हेतु लोगो के जेबर व सामान चोरी करना तथा जेवर व माल की बरामदगी करते समय पुलिस पर जानलेवा हमला करने जैसे जघन्य तथा समाज विरोधी अपराधों में संलिप्त है। इनके विरूद्ध गैगस्टर की कार्यवाही किया जाना नितान्त आवश्यक होने के कारण श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन उपरान्त थाना तिलहर पर अभियुक्तगण हिमांशु वर्मा पुत्र स्व. हरिओम वर्मा निवासी मोहल्ला नई बस्ती रेती थाना रामचन्द्र मिशन, अजय गौतम पुत्र लाल जीत निवासी मो. नई बस्ती रेती कुम्हारो वाली गली थाना रामचन्द्र मिशन जिला शाहजहांपुर, आकाश वर्मा पुत्र स्व. कृष्णदास निवासी मो० हुसैनपुरा, हनुमतधाम के पीछे थाना कोतवाली चौक के विरूद्ध गैगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat