शातिर बदमाश साथी सहित गिरफ्तार, अवैध, असलहा, कारतूस बरामद

शातिर बदमाश साथी सहित गिरफ्तार, अवैध, असलहा, कारतूस बरामद

आकाशदीप
शाहजहांपुर। एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं सरवणन टी सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस के अनुसार संदीप मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली नेतृत्व में थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा मिली सूचना पर खन्नौत नदी के करीब मंदिर से चन्दन मिश्रा, राजू कठेरिया व दीपक कुमार उर्फ शाका थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर को 3 तमंचा 315 बोर व 3 जिंदा कारतूस 315 बोर व 1 खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त चन्दन मिश्रा के कुख्यात बदमाश है जिसके विरूद्ध थाना पर लूट, हत्या का प्रयास आदि अभियोग पंजीकृत है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat