मॉक वोट डालकर परखी गयी ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली

  • मॉक वोट डालकर परखी गयी ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में निर्धारित ईवीएम प्रदर्शन केन्द्रों का संचालन प्रारम्भ हो गया। इन केन्द्रों के माध्यम से मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के साथ ही मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी निरंकार सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र का निरीक्षण किया तथा स्वयं मॉक वोट डालकर ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट के माध्यम से मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि प्रदर्शन केन्द्र पर आने वाले प्रत्येक मतदाता को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी सरल एवं स्पष्ट तरीके से दी जाय। विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा तहसील मुख्यालयों पर स्थापित प्रदर्शन केन्द्रों के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदर्शन केन्द्रों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए डमी बैलेट पेपर एवं डमी चुनाव चिह्नों के माध्यम से प्रदर्शन किया जा रहा है।