भाई की हत्या के मामले में फरार युवक गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र में हुए भाई की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास नगला जवाहार क्षेत्र से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। बताया जाता है कि 27 अप्रैल 2026 को ग्राम सहसपुर अब्बासपुर निवासी आकाश ने अपने भाई अवनीश उर्फ छोटू को गोली मार दी थी। गोली गर्दन में लगने से अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन उसकी मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले में पहले जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में हत्या की धारा में परिवर्तित कर दिया गया। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और अंततः 05 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और विवाद से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना नसीरपुर की टीम के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक जितेन्द्रपाल राजौरिया, कांस्टेबल कौशिक कुमार और कांस्टेबल कल्याण सिंह की भूमिका रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



