सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
दोस्ती, प्यार और धोखा, प्रेमिका के सामने पत्नी को बनाया भाभी | #TejasToday
नैनीताल। दो महिलाएं एक युवक को सजा दिलाने गुरुवार को पहुंची नैनीताल थाने, आपको बता दे कि शहाजहांपुर के शादीशुदा रवि शर्मा ने लॉकडाउन के दौरान नैनीताल की एक नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया में दोस्ती कर ली, दोस्ती प्यार में बदल गई, फिर शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए, इस राज का खुलासा हुआ तो पत्नी और प्रेमिका दोनों ने आपस में संपर्क साधा और दोनों थाने में धमक गई, पुलिस ने पूरे मामले में 376 और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज का कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कॉलेज में बगैर बॉयफ्रेंड के लड़कियों की एंट्री बैन, जानिए क्या है सच्चाई | #TejasToday
इस संबंध में एसओ तल्लीताल का कहना है कि जो नैनीताल की लड़की है, उसकी उम्र 18 साल से कम है, उससे होटल में आरोपी ने संबंध बनाए हैं, मुकदमा दर्ज किया गया है, मल्लीताल घटना स्थल होने के चलते जांच के लिये रेफर किया जा रहा है, दरअसल. शाहजहांपुर का रवि शर्मा पहले से शादीशुदा है, फिर भी उसने लॉकडाउन के दौरान नैनीताल बल्दियाखान की एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फांस लिया. अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर में युवती से मिलने नैनीताल भी आया. नैनीताल में होटल किराये पर लिया और शादी का झांसा देकर कई बार युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान शादी का भी रवि शर्मा ने ड्रामा किया. अपनी पत्नी को अपनी भाभी बना दिया और धोखा देता रहा।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








