नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली पिता टीम द्वारा चलाये जा रहे “स्वच्छ नगर-स्वस्थ नगर” अभियान के तहत निशुल्क मैडिकल कैंप शृंखला का 5वां कैंप नगर के मैनाताली वार्ड संख्या 25 में मोदी महँगी जी के आवासी परिसर में आयोजित हुआ। पुलिस चौकी के नजदीक नगर के घनी आबादी क्षेत्र के में हुए इस नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजन में लाभार्थियों की बहुत भारी भीड़ रही। एक दिवसीय इस मेडिकल कैंप में लगभग 350 लाभार्थियों की उपस्थिति रही जबकि 285 से ज्यादा लाभार्थियों ने इस नि:शुल्क मेडिकल कैम्प में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया। इस मेडिकल कैंप में चंदौली जिले की अत्यधिक सुविधायुक्त प्रतिष्ठित मेटिस-द मेडिसिटी हॉस्पिटल से आये चिकित्सकों जिसमें डॉ आरती सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डा. श्वेता सिंह (बाल रोग विश, डा. यश अग्रवाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डा. बी.के. दूबे (जनरल फिजिशियन), डा. अनुज सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ) के साथ चर्म रोग सहित अन्य रोगों के डॉ सेवा उपलब्ध रही। बीपी शुगर की जांच व दवा वितरण युक्त इस कैंप में स्वास्थ्य जागरुकता हेतु एक स्वास्थ्य जागरुकता जनजागरण कार्यक्रम भी की गई। गोष्ठी में नगरपालिका मुगलसराय के नगर चेयरमैन सम्मानित सोनू किन्नर, वार्ड 25 के सभासद राजेश जायसवाल रहे। अतिथि विशेष में कृष्णा गुप्ता अध्यक्ष (लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली न्यास), सरदार अवतार सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी) योगेश श्रीवास्तव (वरिष्ठ अधिकारी नागरिक सुरक्षा), भागवत नारायण चौरसिया, पूर्व सभासद बृजेश जी रहे। पिता टीम ने अपने अतिथि विशेष जनों को सम्मान पत्र देकर उनके सम्मानीय सेवा भाव को मंच से प्रणाम भाव समर्पित किया।
स्थानीय गणमान्य जनों के साथ इस मेडिकल कैंप में स्थानीय नागरिकों की अच्छी उपस्थिति रही। इस उपस्थित जनसमुदाय के बीच आगंतुक अतिथियों ने पिता टीम के आनंद गुप्ता व योगेन्द्र यादव को भी नागरिक सम्मान दिया गया। 5वें निशुल्क मैडिकल कैंप आयोजन के सफलता का श्रेय पिता टीम के महासचिव राजेश गुप्ता, संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, उपसचिव प्रकाश चौरसिया को देते हुए पिता टीम के संरक्षक चंद्रभूषण मिश्रा और संस्थाध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) ने सभी पिता टीम की साथियों और मेटिस हॉस्पिटल के डायरेक्टर और डॉक्टर्स टीम को धन्यवाद दिया। इस सफल समाजिक कार्य में साथ और सहयोग देने पहुंचे पत्रकार बंधुओं को भी सामुहिक धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में बिजेंद्र सिंह, अजहर, कोषाध्यक्ष अमित महलका, उपाध्यक्ष रीना सिंह, प्रिया जैस, कुलविंदर सिंह, विकास खरवार, विजय गुप्ता, उपसचिव प्रकाश चौरसिया, सूचना मंत्री, प्रवीण यदुवंशी, योगेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष महेश नारायन, हमीर शाह बुद्ध, मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, मनोज पाठक, प्रवक्ता तारिक अब्बास, तनवीर वकील, महासचिव राजेश गुप्ता, राजेश आग्रहरी, नितेश जैस, जुलेखा मेडम, आनंद गुप्ता, ललित जी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA