पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई गई जयन्ती
गड़हनी (बिहार)। प्रखण्ड क्षेत्र के बुथ संख्या 77, 78, 79 सहित विभिन्न बूथों पर पीएम नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम “मन की बात” के साथ-साथ परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान गडहनी मण्डल अध्यक्ष अरबिन्द कुमार सिंह ने श्री वाजपेई जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम मे उपस्थित भारतीय जनता पार्टी मंडल गडहनी के कार्यकर्ताओ द्वारा वाजपेई जी के तैलीय चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्याय कौशल यादव, उदय चंद्रवंशी, मनंजय सिंह, गड़हनी मंडल अध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह, आईटी सेल संयोजक अनिल कुमार सिंह, रंजन सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।