पूर्व सांसद ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को वितरित किया तिरंगा
पूर्व सांसद ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को वितरित किया तिरंगा
आशीष उपाध्याय
सिरसागंज, फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के अन्तर्गत नगर में सदस्यता अभियान चलाते हुए कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। वहीं पार्टी ने शुरू किये 9 से 15 अगस्त हर घर फहरे राष्ट्रध्वज तिरंगा अभियान में तिरंगा वितरण करते हुए नागरिकों से अपने घरों पर झण्डा फहराने की अपील किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुॅचे सपा के पूर्व सांसद एवं जिला प्रभारी सदस्यता अभियान अक्षय यादव का सपाईयों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। स्थानीय गांधी मण्डी स्थित सपा नेत्री पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज शर्मा के आवास पर सपा का सदस्यता अभियान व तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम मंे मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अक्षय यादव का पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं सीताराम शर्मा सहित अन्य सपाइयों ने माल्यार्पण व पट्टिका पहनाते हुए जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सदस्यता अभियान के अन्तर्गत बनाये गये नये सदस्यों को सदस्यता रसीद वितरित किया। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर शुरू किये 9 से 15 अगस्त तक हर घर फहरे राष्ट्रध्वज अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरति किया।
वहीं मुख्य अतिथि श्री यादव ने कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा फहराते हुए नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील किया। साथ ही कहा कि प्रदेश में सपा शासन में गांवों में पक्की सड़कें, युवाओं को रोजगार देने के साथ अन्य विकास कार्य किये गये थे जो भाजपा सरकार में नहीं देखने को मिल रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चंचल, पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, डा. विजय आर्या, केवी यादव, सुबोध यादव, शमशाद सेठी, राजवीर शर्मा, लल्लू सक्सेना, कान्हा खान, विकास जैन, महेश टाटा, शिवा यादव, अर्जन यादव के अलावा पालिका सभासदों में जाहिद अली, लाल मौहम्मद, दीक्षा यादव, रोबिन जैन, अभिषेक जैन, इरफान खान, सचिन यादव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।