50वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व विधायक/सेनानी रमेश चन्द्र शर्मा | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
50वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व विधायक/सेनानी रमेश चन्द्र शर्मा | #TejasToday
जौनपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक रमेश चन्द्र शर्मा की 50वीं पुण्यतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा जिला सचिव अजय त्रिपाठी के परमानतपुर स्थित आवास पर मनायी गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि आज हमें हमारे पूर्वजों के संकल्पों व आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। ऐसा करके ही हम एक स्वस्थ व समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि आनन्द मिश्र महामंत्री कलेक्टेªट अधिवक्ता संघ ने कहा कि पंडित जी के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने 50 साल पहले थे। अध्यक्षता करते हुये कलेक्टेªट बार के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण पाठक ने कहा कि श्री शर्मा ने मड़ियाहूं से मछलीशहर तक 22 किमी लम्बी सड़क का निर्माण श्रमदान से करवाया। इसके साथ ही अनेक शिक्षण संस्थानों की भी स्थापना किया। इसी क्रम में कलेक्टेªट बार के पूर्व अध्यक्ष जगत नारायण तिवारी, रविशंकर शुक्ल, कार्यक्रम आयोजक अजय त्रिपाठी ने कहा कि बाबा जी सामाजिक व राजनैतिक जिम्मेदारियों के साथ पारिवारिक दायित्व का भी बखूबी निर्वाह किया। इस अवसर पर डा. पीपी दुबे, बैंक मैनेजर विजय तिवारी, राजेन्द्र शुक्ल एडवोकेट, मयंक, सपा नेता सुशील दुबे, सुशील श्रीवास्तव, पूर्व सभासद मनीष अस्थाना, सिपिन रघुवंशी, बृजेश सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, ऋषि सिंह, जीएन दुबे, अमित दुबे, धीरज श्रीवास्तव, सिम्पू, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, दमयंती सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, वेदांत, विराट, आकर्ष, पवन मिश्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सपा उपाध्यक्ष सुशील दुबे ने किया। अन्त में पंकज त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट