मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय में हुआ ध्वजारोहण | #TEJASTODAY
मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय में हुआ ध्वजारोहण | #TEJASTODAY
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह और संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने शहीद जिलाजीत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य शरद सिंह, अमित सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर, सुशील सिंह, रामचंद्र सिंह, सुशील सिंह, राहुल, प्रवीण, सुनील, ब्रजेश, श्रवण, राजकुमार, विवेक, मिश्रा, संतोष यादव, रेखा शर्मा आदि उपस्थित रहे।