सड़क हादसे में बहू व आरक्षी समेत पांच घायल | #TejasToday
सड़क हादसे में बहू व आरक्षी समेत पांच घायल | #TejasToday
तेजस टूडे ब्यूरो
योगेश मिश्र
कुंडा, प्रतापगढ़। स्थानीय चौराहे पर सिपाही की बाइक को टक्कर मारने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। कुंडा कोतवाली के सिपाही अशोक कुमार मिश्रा (26) रविवार की रात बाइक से ड्यूटी पर निकला थे। जैसे ही वह भगवन चौराहे पर पहुंचे इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की टक्कर से सिपाही घायल हो गया, साथियों ने उसे सीएचसी भेजा। कुंडा के जमेठी गांव की आशा बहू कमला देवी (45) अपने पति राजकुमार गौतम (50) के साथ बाइक से सीएचसी से घर जा रही थी। जैसे ही वह पुरवियन का पुरवा के पास पहुंची अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया। अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। हथिगवां के साजा समसपुर निवासी नीरज कुमार पटेल (20) बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।महेशगंज के महमदपुर निवासी आदिल (67) बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही खेमीपुर के पास पहुंचा इस बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।