सीबीएसई बोर्ड में महर्षि के बच्चों ने मारी बाजी
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट में महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों ने हमेशा की तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माता पिता व गुरुजनों के साथ ही विद्यालय का नाम रोशन किया है। सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित कर बधाई दी गई है। कक्षा 12 के छात्र शशांक त्रिवेदी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। शशांक त्रिवेदी को गणित में 97 अंक फिजिकल एजुकेशन में 97 केमिस्ट्री में 95 भौतिक विज्ञान में 94 अंक प्राप्त प्राप्त हुए हैं। पवन कुमार यादव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरी पोजीशन हासिल किया है।
पवन कुमार को रसायन विज्ञान में 95 फिजिकल एजुकेशन में 91 भौतिक विज्ञान में 87 इंग्लिश में 95 अंक मिले हैं। विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों में श्वेता श्रीवास्तव ने अंग्रेजी में 92 फिजिकल एजुकेशन में 95 बिजनेस विषय में 94 अर्थशास्त्र में 90 अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय में 90 प्रतिशत अंक हासिल कर तनु वर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं। तनु को रसायन शास्त्र में अधिकतम 95 अंक प्राप्त हुए हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी बच्चों को परीक्षा परिणाम की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












