भाकियू अराजनैतिक असली ने अधिवक्ताओं को दिया समर्थन
अनिल कश्यप
हापुड़। भाकियू अराजनैतिक असली हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं के चल रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। भाकियू के जिलाध्यक्ष देवेंद्र बाना ने शुक्रवार को बताया कि जनपद में न्यायालय के लिए भूमि मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन चल रहा है जिसका भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं को लिखित रूप में अपना समर्थन दिया। इस दौरान योगेंद्र सिरोही, एनसीआर सचिव राजीव तेवतिया, मंडल मीडिया प्रभारी नीरज गुर्जर, मंडल महासचिव ब्लाक अध्यक्ष हापुड़ अतीक उर रहमान, फुरकान अली, अंकुर चौधरी, नवदीप बाना आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












