महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान

महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर देहात (पीएमए)। कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने किराए के कमरे कमरे में स्टॉल से जिगले के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह साथ में रह रही महिला सिपाही ने उसके शव को फांसी पर लटका देखा तो वह बदहवास हो गई। उसने शोर मचाकर मकान मालकिन व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी व एएसपी ने भी पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं।

प्रिया मलिक ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में नाम किया स्वर्ण पदक

मंगलपुर थाने में तैनात साक्षी (23) कस्बे के ही तिराहे पर नरेंद्र सिंह गौर सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान में ऊपरी मंजिल पर अपनी महिला सिपाही साथी सलोनी के साथ में एक कमरे में रह रही थी। वही दूसरी मंजिल पर उस कमरे के अलावा और सभी कमरे खाली हैं। पूरा मकान ऊपर खुला रहता था। दोनों सिपाही उसका उपयोग कर रहीं थी। शनिवार को सलोनी और साक्षी सहित अन्य फोर्स मंगलपुर से शिवली स्थित शोभन मंदिर में ड्यूटी पर गया था।

UPSSSC करेगा 33700 पदों पर भर्तियां

देर शाम करीब 8 बजे दोनों महिला सिपाही ड्यूटी से वापस आकर अपने कमरे में गई और खाना खाने के बाद सलोनी कमरे में सो गई। वही साक्षी दूसरे बगल के कमरे में मोबाइल में पिक्चर देखने लगी। सुबह करीब 6 बजे जब महिला सिपाही सलोनी की आंख खुली तो उसने अपने बगल में चारपाई पर साक्षी को नहीं पाया। उसने बगल वाले कमरे में देखा तो उसका शव जिगले में स्टॉल से लटका हुआ था। साक्षी को फांसी पर लटका देख कर सलोनी बदहवास हो गई। उसकी चीख निकल गई। उसने चिल्लाकर नीचे रह रही मकान मालकिन को आवाज दी। महिला सिपाही ने पुलिस को सूचना दी।

भारतीय किसान यूनियन नेता की हत्या

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अफसरों को जानकारी दी। इस पर एसपी केशव कुमार चौधरी एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ आशा पाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण करने के साथ उसके साथ रह रही महिला सिपाही से जानकारी ली। सुसाइड नोट की संभावना पर कमरे में रखी डायरी किताबों को भी खंगाला गया। फांसी लगाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की सूचना उसके परिजनों को दी गई है।

मुजफ्फर नगर की रहने वाली थी साक्षी
महिला सिपाही साक्षी मुजफ्फर नगर जनपद के ग्राम सौरम थाना शाहपुर की रहने
वाली थी। उसकी नियुक्ति 18 मई 2019 को हुई थी। पहली पोस्टिंग मंगलपुर
थाने में 19 दिसंबर 2019 को हुई थी।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent