UPSSSC करेगा 33700 पदों पर भर्तियां

UPSSSC करेगा 33700 पदों पर भर्तियां

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अगले आठ महीने में 33700 पदों पर भर्ती कर युवाओं को बड़ी राहत देने जा रही है।
बता दें कि मिशन रोजगार के तहत अगले आठ महीने में 33,700 पदों पर भर्ती की जाएगी. यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने शनिवार को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आठ महीने में 33700 पदों पर भर्ती करेगा। इसमें 3768 पदों पर भर्ती के लिए अगस्त और सितंबर में परिणाम घोषित किया जाएगा. यह सिलसिला 20 अगस्त को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2021 की अर्हक परीक्षा से शुरू होकर मार्च, 2022 तक चलेगा। इसके तहत 29,932 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह प्रक्रिया मार्च 2022 तक पूरी कर ली जाएगी। पूर्व में हटाए गए 7138 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन की परीक्षा अगस्त से शुरू होगी. प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) का परिणाम जारी होने के बाद 22794 पदों पर नई भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर परीक्षाएं कराई जाएंगी। इन सभी प्रक्रियाओं को मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने शनिवार को कार्यक्रम की घोषणा की।

यूपीएसएसएससी के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट https://www.upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती होगी इसका विवरण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि आयोग ने पिछले तीन महीने में 2951 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent