डेहरी के ‘दुबे’ एवं ‘तिवारी’ को सम्मानित करेगा अखाड़ा मंच

डेहरी के ‘दुबे’ एवं ‘तिवारी’ को सम्मानित करेगा अखाड़ा मंच

सरनेम बदलने वाले लोगों को देश-विदेश से मिल रहीं धमकियां
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। मुस्लिमों द्वारा अपने नाम में हिंदू टाइटल जोड़ने के बाद चर्चा में आए डेहरी गांव पूरे देश में विख्यात हो गया है। इतना ही नहीं, विदेश में इस गांव की चर्चा जोरों पर है। जहां मुस्लिम लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है तो वहीं हिन्दू समुदाय के लोग इसका स्वागत कर रहे हैं। ऐसे में सरनेम बदले मुस्लिम लोगों को देश व विदेश से धमकियां भी मिलनी शुरू हो गई हैं। जब इसकी पड़ताल की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक हम लोगों के फोन पर धमकी नहीं मिली है परंतु हमारे जो परिवार के लोग देश—विदेश हैं, उनको लोग धमकी दे रहे हैं जिसके माध्यम से हम लोगों को पता चल रहा है। इन सबके बीच महाकुंभ से एक ऐसा बयान आया जिसको लेकर हर कोई आश्चर्य रह गया।

——इनसेट——
हिन्दू सरनेम लगाने वालों को अखाड़ा करेगा सम्मानित: महंत धर्मेन्द्र दास
हिन्दू आस्था का प्रतीक महाकुम्भ मेले का आगाज होने वाला है। ऐसे में उदासीन अखाड़ा के महंत धर्मेंद्र दास का एक बयान मीडिया पर आते ही जनपद में खुशी का माहौल छा गया। महंत धर्मेंद्र दास ने ऐलान किया कि डेहरी गांव के मुस्लिम लोग जो अपने नाम के आगे हिंदू गोत्र लगाकर अपना सरनेम बदला है, ऐसे लोगों को उदासीन अखाड़ा सम्मानित करेगा। जल्द ही उन लोगों को निमंत्रण पत्र मिल जाएगा जिसकी खबर होते ही डेहरी के सरनेम बदले मुसलमानों में खुशी की झलक देखने को मिली। उन्होंने कहा कि न्योता आएगा तो हम लोग जाएंगे जरूर जिसके बाद यह खबर मीडिया सुर्खियां बनने लगी।

——इनसेट——
नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे: फरहान अहमद
डेहरी गांव के प्रधानपति फरहान अहमद ने कहा कि गांव में अमन, शांति का माहौल है जो विदेश में हैं और दो—चार लोग जो गांव में हैं फेसबुक, सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, मगर उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। यह डेहरी गांव है जो विश्व पलट पर गंगा जमुना तहजीब की मिशाल दे रहा है। हमारे भाई केवल सरनेम बदले हैं न कि धर्म परिवर्तन किए हैं। यह धर्मनिरपेक्ष देश है यहां हर किसी को अपने तरीके से जीने का हक है। आज डेहरी गांव के कंधे से कंधा मिलाकर स्थानीय प्रशासन खड़ा है जिसकी जितनी भी सराहना की जाय कम है। ऐसे में जो भी माहौल खराब करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना घटित न हो जिससे चलते आपसी भाईचारा का माहौल खराब हो सके।

——इनसेट——
धमकियों में हमें डर नहीं, मगर चिन्ता जरूर है: नौशाद अहमद दुबे
नौशाद अहमद दुबे ने कहा कि दुबई, कतर, मुंबई में जो हमारे परिवार के लोग रहते हैं, उनको लोग धमकी दे रहे हैं जिनके माध्यम से हम लोगों को पता चल रहा है। इसकी सूचना हम लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दिया है जिसके बाद स्थानीय प्रशासन डेहरी गांव का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात कर कहा कि ये केवल सरनेम बदले हैं, धर्म तो बदले नहीं है, इस पर किसी का कोई विरोध नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो कार्रवाई की जाएगी जो असामाजिक लोग हैं जिनका धर्म से कोई लेना देना नहीं है, वे माहौल फैलाकर उन्माद पैदा करने का काम कर रहे हैं। धमकियों में हमें डर नहीं मगर चिंता जरूर है। सम्मान लेना गर्व की बात है, सम्मान देने के लिए कोई आमंत्रित कर रहा है तो उसका न्यौता ठुकराना यह कहा कि मानवता है। हम मानवता, सौहार्द, प्रेम बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसे में कोई सम्मान बढ़ाने का न्यौता दे तो उसे कैसे ठुकराया जा सकता है और सरनेम की जो मुहिम छिड़ी है ऑन कैमरा भले ही कोई न स्वीकार करे, मगर ऑफ कैमरा हर कोई स्वीकार कर रहा है और मान रहा है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA