HomeTrendingपारिवारिक विवाद सड़क पर आया, बहू ने ससुर को मारे कई थप्पड़

पारिवारिक विवाद सड़क पर आया, बहू ने ससुर को मारे कई थप्पड़

  • पारिवारिक विवाद सड़क पर आया, बहू ने ससुर को मारे कई थप्पड़

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। शहर के बस स्टैंड के पास गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद के चलते बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ससुर के साथ मारपीट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला लोगों के बीच चर्चा में है। बताया जा रहा है कि परिवार के भीतर किसी बात को लेकर पहले से नाराजगी थी। ससुर द्वारा कथित तौर पर चुगली किए जाने की बात पर बहू उनसे उलझ गई। कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने ससुर का कॉलर पकड़ लिया और उन पर थप्पड़ बरसाने लगी। बाजार में हुई इस घटना को देखकर आस—पास मौजूद लोग रुक गए और मौके पर भीड़ लग गई। घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद घटना की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी।

 

 

 

 

 

Must Read