सेना की रिलेशन भर्ती के दौरान फिर पकड़ा गया फर्जी सैन्यकर्मी

सेना की रिलेशन भर्ती के दौरान फिर पकड़ा गया फर्जी सैन्यकर्मी

नकली सम्बन्धी प्रमाण पत्र सहित सेना का पहचान पत्र बरामद
सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी में पहले भी जा चुका जेल
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। शुक्रवार को डोगरा रेजीमेंट में चल रही आर्मी रिलेशन भर्ती के दौरान दूसरे दिन फिर एक फर्जी सैन्य कर्मी गिरफ्तार किया गया है। इस बार पकड़ा गया अभियुक्त जौनपुर जिले के तिसौली खुटहन का रहने वाला संजय विश्वकर्मा है। कैंट पुलिस को संजय के पास से फर्जी संबंध प्रमाण पत्र भी मिले हैं। घटना दोपहर की है। आर्मी की रिलेशन भर्ती को लेकर शांति व्यवस्था ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को कंपनी गार्डेन के पास संजय की उपस्थिति के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

पकड़े जाने के बाद पुलिस से बचने के लिए संजय ने अपने आप को डोगरा रेजीमेंट का हवलदार बताया। पुलिस ने आर्मी इंटेलीजेंस की मदद से उसकी सच्चाई पता लगाई तो ज्ञात हुआ कि संजय नाम का कोई हवलदार डोगरा रेजीमेंट में नहीं है। सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी के मामले में वर्ष 2018 और 2021 में वह जेल जा चुका है। संजय के पास से सेना का फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। गुरुवार को मिलिट्री इंटेलीजेंस एवं कैंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आजमगढ़ जिले के रघुनाथपुर महराजगंज निवासी दिपेंद्र सिंह उर्फ गोली को गिरफ्तार किया गया था। कैंट थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि सेना की वर्दी का दुरुपयोग कर भर्ती में आने के वाले युवाओं को ठगने को घूम रहे जालसाजों को पकड़ने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent