घर में घुसकर हाथ—पैर बांधकर मां के साथ दरिंदों ने पुत्री से किया दुष्कर्म

घर में घुसकर हाथ—पैर बांधकर मां के साथ दरिंदों ने पुत्री से किया दुष्कर्म

आरके शर्मा
बरेली। कुछ दरिंदों ने महिला के घर में घुसकर उसकी बेटी पर चाकू तान दिया और हाथ पैर बांधकर महिला के साथ दुष्कर्म किया| सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए तथा वीडियो बनाया| उसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की|शुक्रवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत की तो एसएसपी ने सीओ बड़ी को जांच सौंप दी है| शेरगढ़ की निवासी महिला ने बताया कि वह शहर में अपनी पुत्रियों के साथ रहती है|

उसके पति फेरी लगाने का काम करते हैं| वह 1 जनवरी को अपने साथ बेटी को लेकर गांव अपने मकान पर गई थी| वहां पर 3 जनवरी की रात लगभग 2 बजे गांव के ही रहने वाले 4 लोग घर में घुस आए और उन्होंने उसके साथ गंदी हरकतें करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया| अचानक उसकी बेटी जाग गई तो आरोपियों ने लड़की के गले पर चाकू रख दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी तथा महिला के हाथ पैर बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी| आरोपियों की जाने के बाद लड़की ने महिला के हाथ पैर खोले और 112 पर शिकायत दर्ज कराई| पुलिस ने सारी कार्यवाही करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की|

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent