कर्मचारियों ने नगर पंचायत पर लगाया वेतन न देने का आरोप

कर्मचारियों ने नगर पंचायत पर लगाया वेतन न देने का आरोप

कैलाश राजपूत
जसराना, फिरोजाबाद। नगर पंचायत द्वारा ठेका कर्मचारियों की छंटनी करने पर ठेका कर्मचारियों के साथ संविदा एवं नियमित सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को सफाई कार्य बंद कर नगर पंचायत के गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वेतन न मिलने का भी आरोप लगाया।

नगर पंचायत जसराना में ठेके पर सफाई कार्य कर रहे अवधेश, दीपक, शिवम, मुन्नालाल एवं आकाश को कार्य से हटा दिया है। कार्य से हटने की जानकारी होने पर ठेका सफाई कर्मचा‌रियों ने अन्य कर्मचारियों को अवगत कराया। ईओ से बात के बाद संतोषजनक उत्तर न मिलने ठेका सफाई कर्मचारियों के साथ नियमित एवं संविदा कर्मचारी भडक गए। कर्मचारियों को गलत तरीके से हटाने एवं वेतन न मिलने का आरोप लगा शुक्रवार को नगर में सफाई का कार्य बंद रखा।

वहीं कर्मचारियों द्वारा नगर पंचायत के प्रवेश द्वार पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने कहा नगर पंचायत द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। कई माह को वेतन बकाया होने के साथ ही अन्य मद का भी बकाया चल रहा है। वहीं जनसंख्या के सापेक्ष कर्मचारियों को बढाने के बजाए कम किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में किशोर, अनिल, जितेंद्र सिंह, अरुण, सुमित, होतीलाल, ब्रजेश, प्रदीप, अशोक कुमार आदि सफाई कर्मचारी शामिल रहे। अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने बताया कम कर्मचारियों का ठेका होने पर पांच सफाई कर्मचारियों का हटाने की बात है। वहीं सभी कर्मचारियों को उपलब्ध धन के अनुरूप वेतन दिया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent