चुनावी सरगर्मी शुरू, रामनगरी आ सकती हैं प्रियंका गांधी

चुनावी सरगर्मी शुरू, रामनगरी आ सकती हैं प्रियंका गांधी

4 दिनों से कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे कांग्रेस के अयोध्या विस पर्यवेक्षक

कहा- इस बार चुनाव में दिखेगा अमूल परिवर्तन, जनता भाजपा से नाराज

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। चुनावी माहौल के बीच मतदाताओं के दिलों-दिमाग पर अपनी घोषणाओं से जगह बनाने में जुटी कांग्रेस की नजर अयोध्या विधानसभा पर भी है। मतदाताओं का रुख अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनवरी माह में अयोध्या आ सकती है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के राज्यमंत्री और अयोध्या विधानसभा के पर्यवेक्षक अनूप नाग ने बातचीत के दौरान इस बात का संकेत दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के साथ महानगर प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम के आवास पर बातचीत में पर्यवेक्षक ने कहा कि वह पिछले चार दिनों से अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

चुनाव में परिवर्तन और कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए उन्होंने प्रियंका गांधी की पांच सूत्रीय प्रतिज्ञा को आमजन तक पहुंचाने का जिम्मा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौंपा। कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों, आम नागरिकों के हित में तमाम योजनाएं चलाई हैं। यह योजनाएं अपने उद्देश्य में सफल हैं। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और फसलों पर अधिकतम मूल्य दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जो घोषणा की है, उसका असर दिखने लगा है। युवाओं ने इस बार कांग्रेस को वोट करने का मन बनाया है। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भाजपा से नाराज हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में सारे मिथक टूट जाएंगे। इसके पूर्व महानगर प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने पर्यवेक्षक को उपहार भेंट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent