963160
कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी में नामांकन मेला एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित
Previous article
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि निवर्तमान प्रमुख मुफ्तीगंज विनय सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। नवीन नामांकित बच्चों को माला पहनाकर उन्हें किताब, कॉपी, पेंसिल बॉक्स देकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही विद्यालय के मेधावी बच्चों को कक्षावार पुरस्कृत किया गया तथा कक्षा 8 की बच्ची अंशिका यादव को विद्यालय में सबसे अधिक अंक पाने पर नई साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया।





