21 जुलाई तक ओबीसी वर्ग के शिक्षित बेरोजार युवा ओ लेवल व सीसीसी प्रशिक्षण के लिये करें ऑनलाइन आवेदन
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूँ। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार ने जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को सूचित करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जो एक वर्षीय ओ लेवल एवं तीन माह का सीसीसी कम्प्यूटर का निःशुल्क कोर्स करने के इच्छुक हों तथा विभिन्न योग्यता व शर्ते पूर्ण करते हों, वह कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूॅ में सम्पर्क करके विभाग की वेबसाईट पर समय सारिणी के अनुसार ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि को 14 जुलाई 2025 से 21 जुलाई तक कर दिया गया है।
आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन का प्रिन्ट आउट प्राप्त करके आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं हाईस्कूल तथा इण्टर की मार्कशीट की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र दो प्रतियों में 21 जुलाई 2025 को सायं 5ः00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूॅ में जमा करा दें। उन्होंने इसके नियम व शर्ताें के बारे में बताया कि इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा अधिकतम रू0 100000.00 वार्षिक होनी चाहिए। ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10$2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम् शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो। आवेदक पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित हो।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














