वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी
संतोष तिवारी
मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के कस्बा नवीगंज चौकी क्षेत्र में पुलिस विभाग के अचानक तेवर बदल गए, दुपहिया वाहनों की चेकिंग की गई, वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई, क्योंकि इतनी कड़ी शक्ति के बावजूद वाहन चालक अपनी आदत से बाज नहीं आते हैं फोर व्हीलर में कभी सीट बेल्ट नहीं लगाया करते हैं

और टू व्हीलर बाइक चलाने पर हेलमेट का प्रयोग भी नहीं किया करते हैं नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने सबक सिखाया, योगी जी के राज्य में नियमों की धज्जियां उड़ाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जा रहा, क्योंकि यूपी में कानून राज्य कायम है, जनपद मैनपुरी के कस्बा नवीगंज में तिलियानी की पुलिया के पास पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, नवीगंज चौकी इंचार्ज रिंकेश शर्मा ने पुलिस बल के साथ तिलियानी की पुलिया से चेकिंग अभियान चलाया, वहीं पर चेकिंग के दौरान टू व्हीलर व थ्री व्हीलर एवं हेलमेट एवं शीट बेल्ट का न प्रयोग करने आदि नियमों की धज्जियां उड़ाई जाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए है अचानक चेकिंग अभियान चलने से वाहन चालकों ने अपने रास्ते बदल दिए, नवीगंज चौकी इंचार्ज रिंकेश शर्मा ने वाहन चालकों को हिदायत दी, की कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी कीमत पर बक्शे नहीं जायेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















