अज्ञात कारणों से किसान ने फांसी लगाकर दी जान

अज्ञात कारणों से किसान ने फांसी लगाकर दी जान

रंजीत सिंह
मुहम्मदाबाद, जालौन। डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव में एक किसान ने अज्ञात कारणों से सोमवार को सुबह अपने घर में ही फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी किसान शिवराम (60 वर्ष) पुत्र गंगाराम ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों का कहना है सुबह शिवराम को घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद उसके फांसी पर झूलने की सूचना मिली। मृतक का एक लड़का कौशल व एक पुत्री राधा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent