राजस्व विभाग की उदासीनता से रास्ते के विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, तीन महिलायें घायल
लाठी डण्डों से लैस दबंगों का वीडियो हुआ वायरल, जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे सरदार गांव का पूरा मामला
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले में राजस्व विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता के चलते मामूली भूमि विवाद खूनी संघर्ष का रूप लेता जा रहा है। रास्ते के विवाद में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने महिलाओं पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया है। हमले में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। दबंगों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल पूरा मामला जगतपुर थाना क्षेत्र स्थित पूरे सरदार सिंह गांव का है। जहां रास्ते के विवाद के चलते मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष में बदल गई और देखते देखते आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने महिलाओं पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। तीन महिलाएं माया देवी, दीपिका कुमार व कंचन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां सभी के हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया है। इसी बीच दबंगों के हमले का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।