Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurदिव्यांग की मदद के लिए आगे बढ़े डा. ज़ीशान

दिव्यांग की मदद के लिए आगे बढ़े डा. ज़ीशान

-

प्रदीप दूबे, चंदन अग्रहरि सुइथाकला, शाहगंज, जौनपुर। जिन्दगी की भाग दौड़ में इस धरती पर ऐसे लोग आज भी मौजूद हैं जो अपने और अपनों के अलावा दूसरों के दर्द बांटने को समर्पित रहते हैं। ऐसे लोगों की फेहरिस्त में शाहगंज नगर से सटे कोरवलिया गांव के रहने वाले जेसीआई शाहगंज संस्कार के निदेशक व पेशे से चिकित्सक ज़ीशान जफर भी शामिल हैं। डा. ज़ीशान ज़फ़र आजमगढ़ जनपद के पवई स्थित सीएचसी परा तैनात हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें शाहगंज में कार्यरत समाजसेवी संगठन मदर निसा फाउंडेशन के संयोजक फैजान अन्सारी व जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष एखलाक खान के द्वारा क्षेत्र के घूरीपुर में 45 वर्षों से दिव्यागंता का दंश झेल रहे गौरीशंकर तिवारी व पड़ोस में रहने वाली विधवा सुनीता तिवारी के अर्थराइटिस से पीड़ित रहने के विषय में जानकारी मिली। उनका मन बेचैन हो उठा ड्यूटी से लौटने के बाद मंगलवार को अपने साथियों संग पीड़ितों की मदद के लिए घूरीपुर पहुंच गए। साथ में डा.आलोक सिंह पालीवाल, जेसीआई के जोन अधिकारी पंकज सिंह व उपाध्यक्ष प्रबंध राजेश चौबे, पत्रकार डॉ. प्रदीप दूबे रहे। चिकित्सक ने घंटों बैठकर पीड़ितों का हाल जाना और उनके बेहतर इलाज का भरोसा दिया। डा. ज़ीशान ने दोनों हाथ व दोनों पैर से दिव्यांग गौरीशंकर तिवारी व बेवा सुनीता का निःशुल्क इलाज का जिम्मा लिया। काश!अन्य लोगों मे मानव वेदना के प्रति संवेदनशीलता आ जाती।

प्रदीप दूबे, चंदन अग्रहरि
सुइथाकला, शाहगंज, जौनपुर। जिन्दगी की भाग दौड़ में इस धरती पर ऐसे लोग आज भी मौजूद हैं जो अपने और अपनों के अलावा दूसरों के दर्द बांटने को समर्पित रहते हैं। ऐसे लोगों की फेहरिस्त में शाहगंज नगर से सटे कोरवलिया गांव के रहने वाले जेसीआई शाहगंज संस्कार के निदेशक व पेशे से चिकित्सक ज़ीशान जफर भी शामिल हैं।
डा. ज़ीशान ज़फ़र आजमगढ़ जनपद के पवई स्थित सीएचसी परा तैनात हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें शाहगंज में कार्यरत समाजसेवी संगठन मदर निसा फाउंडेशन के संयोजक फैजान अन्सारी व जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष एखलाक खान के द्वारा क्षेत्र के घूरीपुर में 45 वर्षों से दिव्यागंता का दंश झेल रहे गौरीशंकर तिवारी व पड़ोस में रहने वाली विधवा सुनीता तिवारी के अर्थराइटिस से पीड़ित रहने के विषय में जानकारी मिली। उनका मन बेचैन हो उठा ड्यूटी से लौटने के बाद मंगलवार को अपने साथियों संग पीड़ितों की मदद के लिए घूरीपुर पहुंच गए।
साथ में डा.आलोक सिंह पालीवाल, जेसीआई के जोन अधिकारी पंकज सिंह व उपाध्यक्ष प्रबंध राजेश चौबे, पत्रकार डॉ. प्रदीप दूबे रहे। चिकित्सक ने घंटों बैठकर पीड़ितों का हाल जाना और उनके बेहतर इलाज का भरोसा दिया। डा. ज़ीशान ने दोनों हाथ व दोनों पैर से दिव्यांग गौरीशंकर तिवारी व बेवा सुनीता का निःशुल्क इलाज का जिम्मा लिया। काश!अन्य लोगों मे मानव वेदना के प्रति संवेदनशीलता आ जाती।

जौनपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए गरीबों को नवंबर 2020 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराने की घोषणा की। मोदी ने कहा कि त्योहारों का समय खर्च भी बढ़ाता है इसलिए फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीपावली और छठ पूजा तक, यानी नवंबर के आखिरी तक मुफ्त कर दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं और पांच किलो चावल औऱ एक किलो चना दिया जाएगा। इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पिछले महीने का खर्च भी जोड़ दें तो करीब 1.5 लाख करोड़ हो जाता है। कोरोना महामारी पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान, नियमों का सख्ती से पालन किया जाता था परन्तु अब सरकार, स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को फिर से इसी तरह की सावधानी दिखानी होगी। हमें कंटेनमेंट जोन पर विशेष ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि जब से सरकार ने चाइनीज एप्प को पाबन्द कर दी है। तब से देशवासियों में खुशी की लहर है। आज भाजपा के जौनपुर स्थित कार्यालय पर मिठाई बाँट कर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला महामंत्री शुशील मिश्रा जी पीयूष गुप्ता जी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंघानियां, ई. अमित कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजू दादा, अभय राय, डीसीएफ चेयरमैन धन्यजय सिंह, भूपेन्द्र पाण्डेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, वटेश्वर सिंह, अम्बुज तिवारी, जिला महामंत्री भाजयुमो विकास ओझा, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो आशीष जायसवाल, ऋषिकेश श्रीवास्तव, शुभम मौर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। कोरोना महामारी के इस संकट के समय में जनता के सहयोग के बिना कोई कुछ नहीं कर सकता थोड़े से प्रयास से इस महामारी से बचाया जा सकता है। इससे बचने का एक मात्र तरीका है सोशल डिस्टेंसिंग व सेनेटाइजर का प्रयोग करना होगा लेकिन कुछ लोग इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जो इस महामारी की चपेट में आता है वहीं इसको गंभीरता से लेता है। जनता के जागरूक होने से ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं। उक्त बातें पीस कमेटी कि मीटिंग में उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा ने कही। सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया की बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दिन 48 घंटे के लिए सभी दुकानें बंद रहेगी केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी इसी समय में सभी जगहों पर सेनेटाइजर किया जाएगा शनिवार को एक तरफ की दुकानें खुलेगी दूसरी तरफ की दुकानें बंद रहेगी दुकानदार सेनेटाइजर व मास्क लगाए रखेंगे एक व्यक्ति ही मास्क लगाकर बाईक पर चल सकता है। जो भी इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखते हुए नगर के संभ्रांत नागरिक एवं उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे, प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण शुक्ला, चिकित्साधिकारी डॉ. सान्याल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं ई ओ सहित सभासदगण व व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे। जौनपुर। राय स्टूडियो एण्ड स्क्रीन प्रिंटिंग प्रेस त्रिलोचन महादेव, जलालपुर जौनपुर, हमारे यहां शादी विवाह, बर्थडे, रामायण आदि शुभ अवसर पर कार्ड की छपाई एवं विडियो व फोटोग्राफी की जाती है। जिसमें LCD, क्रेन, ड्रोन, 4K की सुविधा भी उपलब्ध है, और साथ ही करिज्मा एलबम की डिजाइनिंग की जाती है। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाहीतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती...

Jaunpur News: तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। तहफ़ूज़-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन...

Jaunpur News: बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरण

बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरणतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि 23 दिसंबर...

Jaunpur News: मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातम

मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातमतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। हज़रत इमाम अली अलै. की शहादत की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular