छठ पूजा को लेकर डीएम रहे गम्भीर, बराबर किये चक्रमण | #TEJASTODAY
सर्वाधिक पढा जानें वाला जौनपुर का नं. न्यूज पोर्टल
छठ पूजा को लेकर डीएम रहे गम्भीर, बराबर किये चक्रमण | #TEJASTODAY
जौनपुर। जनपद में छठ पूजा का पर्व हर्षोल्लास एवं कुशलतापूर्वक मनाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने गोमती नदी के विभिन्न घाटों पर पूजा अर्चना की। जिला प्रशासन द्वारा घाटों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी दिनेश सिंह द्वारा लगातार नाव द्वारा विभिन्न घाटों का भ्रमण कर छठ पूजा की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने समस्त जनपदवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महिलाओं का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि कुशलतापूर्वक पूजा संपन्न कराने में सभी का सहयोग रहा है जिसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें