पशु क्रूरता एवं पशु संरक्षण विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव की अध्यक्षता में पशु जिला चिकित्सालय में पशु कू्ररता एवं पशु संरक्षण विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि पशुओं के प्रति क्रूरता, जिसे पशु दुर्व्यवहार, पशु उपेक्षा या पशु क्रूरता भी कहा जाता है, मनुष्यों द्वारा पशुओं को या भूल या जान—बूझकर पीड़ा या नुकसान पहुँचाना है। यह संकीर्ण रूप से विशिष्ट उपलब्धियों के लिए नुकसान या पीड़ा पहुँचाना हो सकता है। जैसे मनोरंजन के लिए जानवरों को मारना, पशुओं के प्रति क्रूरता कभी-कभी अपने आपमें एक अंत के रूप में नुकसान या पीड़ा पहुँचाना शामिल करती है। पशु क्रूरता से संबंधित कानूनों के प्रति अलग-अलग दृष्टिकोण दुनिया भर के विभिन्न न्यायालयों में होते हैं। उदाहरण के लिए कुछ कानून भोजन, कपड़े या अन्य उत्पादों के लिए जानवरों को मारने के तरीकों को नियंत्रित करते हैं। अन्य कानून मनोरंजन, शिक्षा, अनुसंधान या पालतू जानवरों के लिए जानवरों को रखने से संबंधित हैं।
शिविर के पश्चात् सचिव ने चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा पशुपालकों को पशुओं के लिये विटामिन्स एवं दवाओं का भी वितरण किया। इस अवसर पर डॉ0 राहुल वर्मा पशुधन प्रसार अधिकारी सदर, डॉ0 अमित पशु चिकित्साधिकारी, डॉ0 अंकित चिकित्साधिकारी (मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट), डॉ0 रमेश उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सुरजीत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डॉ0 सुधीर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित विभाग के कर्मचारी, पशुपालक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से लिपिक सलमान, शिवराम आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











