डीएम ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण | #TEJASTODAY
जौनपुर। 367-मल्हनी विधानसभा के उप निर्वाचन हेतु नामांकन पत्रों की दाखिला 9 अक्टूबर से उपजिलाधिकारी सदर के कोर्ट में किया जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट दिनेश सिंह ने नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार से अंदर आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जाय।
बिना मास्क के प्रवेश न दिया जाय और लोग समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि बहुत ही आवश्यक कार्य हो तो तभी कचहरी आयें। कचहरी में प्रतिबंधित क्षेत्र में न जाए। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।