HomeJaunpurडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिसमें सभी आवश्यक दवाई उपलब्ध पायी गयी और मरीजों को दवा दी भी जा रही है। पीएचसी पर एंटी वेनम इंजेक्शन भी उपलब्ध मिला।
जिलाधिकारी ने डा0 आकांक्षा सिंह से पूछा कि अभी तक कितने मरीज उनके द्वारा देखे जिस पर दंत चिकित्सक ने अवगत कराया कि आज उनके द्वारा कुल 20 मरीज देखे गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पीएचसी पर टीकाकरण का कार्य चल रहा था जिस पर उन्होंने टीका लगवाने आए लोगों से संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि टीका लगवाने के नाम पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क तो नहीं लिया जा रहा है जिस पर लोगों ने अवगत कराया गया कि निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने टीका से संबंधित रिकॉर्ड भी देखा। उन्होंने एमसीटीएस विनय से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत होने के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि समय से पीएचसी पर उपस्थित होकर मरीजों का संवेदनशीलता के साथ इलाज करें। इस अवसर पर दंत चिकित्सक डॉ0 आकांक्षा सिंह, डॉ0 अजय मौर्या, फार्मासिस्ट साहब लाल प्रजापति, स्टाफ नर्स प्रियंका सिंह, साहिल कुमारी, नेहा, सुषमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read