संविधान दिवस पर डीएम ने चेतना रथ को किया रवाना

संविधान दिवस पर डीएम ने चेतना रथ को किया रवाना

अंकित सक्सेना
बदायूँ। जिले में 26 नवम्बर को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की क्षेत्रीय इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो अलीगढ़ द्वारा बदायूं में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरुकता अभियान चला रहा है। कार्यक्रम के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पूरे शहर में चेतना रथ चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर उन्होंने बदायूं की जनता से अपील की कि वो भारत सरकार द्वारा संविधान के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में शामिल हों। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि डी पॉल स्कूल में 26 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम होगा। लोकसभा सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्या मुख्य अतिथि होंगी। दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिताओं और अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सभी कार्यक्रमों में बदायूं के लोग सपरिवार शामिल हो सकते हैं। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि संविधान के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए शहर के 6 प्रमुख स्कूल सुबह एक चेतना रैली भी निकालेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent