963123
प्रशिक्षकों द्वारा जनपद/ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की 10-10 लोगों की टीम बनाकर सभी से अलग-अलग इस कार्य में आने वाली चुनौतियों एवं उसके समाधान के सम्बन्ध में चर्चा की गई। सभी को टीम वर्कके साथ कार्य के सम्बन्ध में प्रेरित करने के लिए प्रशिक्षकों द्वारा 10-10 ग्रुप की 05 टीमों का गठन किया गया, जिसमें- स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, कृषि एवं पशुपालन विभाग, सामाजिक विकास कार्यशाला में बताया गया कि जनपद के समस्त आकांक्षी ब्लॉकों को समस्त पैरामीटर पर सुधार करने का कार्य किया जायेंगा। सभी को ब्लॉको/ग्रामो एवं पंचायतों आदि में जाकर लोंगो/किसानों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं से संतृप्त करते हुए विकसित बन सके। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यशाला का आयोजन आगे भी किया जाता रहेगा जिससे जनपद का समग्र विकास हो सकें। इस मौके पर प्रशिक्षु, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी श्री राम सिंह यादव, जिला विकास अधिकारी सुखराज बन्धु, सीएम फैलो राजेश कुमार, सौम्या मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।










