डायल 112 के दीवान की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव | #TEJASTODAY

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। बुधवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन रैपिड किट से जां​च किया गया।​ जिसमें कुल 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें से एक डायल 112 के दीवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव शामिल हैै, यह जिससे पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। उक्त जानकारी कार्यवाहक चिकित्साधिकारी डा. आर बी यादव ने दी।

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। बुधवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन रैपिड किट से जां​च किया गया।​ जिसमें कुल 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें से एक डायल 112 के दीवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव शामिल हैै, यह जिससे पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। उक्त जानकारी कार्यवाहक चिकित्साधिकारी डा. आर बी यादव ने दी।

सौरभ​ सिंह सिकरारा, जौनपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर था। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से गठबंधन से मल्हनी का उपचुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है, ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। हमने सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करें। बुधवार को गोसाईगंज बाजार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिसका दल होता है उसका बल होता है उसकी समस्याओं का हल होता है। 70 साल से जिन- जिन लोगो ने दल बनाया और अपनी समस्याओं का हल कर लिया। सभी समस्याओं का हल राजीतिक दल से ही सम्भव है। कहा कि जो गरीब, किसान, नौजवान है, मछुवारे है जो नदियों के किनारे बसे हुए है। जिले में कई नदियां बहती है ऐसे में हमारी संख्या बल यहां बहुत अधिक है। हमारी संख्या अधिक होने के बावजूद 70 साल से इनको घुमाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं 13 जनवरी 2013 को निषादराज के किले पर संकल्प लिया। मैने 16 अगस्त 2016 में पार्टी का रजिस्टर कराया। 2017 में हमारी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमे मल्हनी में हमारा प्रत्याशी रनर रहा। जबकि भाजपा यहां चौथे स्थान पर थी। 2019 में लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का प्रत्याशी चुनाव हार गई। मल्हनी में निषाद पार्टी रनर थी। अगर आज चुनाव नही होता तो जब पहला आदमी नही रहा तो दूसरे का नम्बर वैसे ही है। इसलिए निषाद पार्टी मल्हनी चुनाव लड़ेगी। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से चुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। इसीलिए सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करे। डा. संजय निषाद ने कहा कि वे हमारे बड़े भाई तो अपने छोटे भाई को भी बड़ा करने का धर्म बनता है। अब सहयोग करे। कोरोना के कारण हम भीड़ इकठ्ठा नही कर सकते लेकिन पदाधिकारियो के माध्यम से सन्देश दे रहे है कि मतदाताओं तक आप कैसे पहुंचोगे। अपमान सहकर जो अपमान सहता है राजनीति में वही सम्मान का हकदार होता है। इसलिए मतदाताओं के पास जाओ और सही- सही बात बताओ कि भाजपा ने क्या किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोगो को बताओ कि भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्रालय दिया है, मत्स्य मंत्रालय दिया है, 20 हजार करोण रुपया दिया है। मछुआरों के लिए स्वास्थ्य बीमा दिया हैं, निषादराज किले को पर्यटन स्थल घोषित किया है जो चमक रहा है। उन्होंने भाजपा को बधाई दिया कि कम से कम श्रृंगेरपुर धाम की मिट्टी व निषादराज किले की मिट्टी है जहां भगवान राम को गले मिलाया, ऐसे जगह जहां भगवान राम को कष्ट में निषादराज ने गंगा पार लगाया था। वहां की मिट्टी और गंगाजल आएगा। राम मंदिर में भी निषादों का सहयोग है, सरकार बनाने में भी निषादों का सहयोग है। कहा कि जनता को जाओ समझाओ और अपने वोट को इकट्ठा करो क्योकि वोट से ही सारा पावर है। जो निष्क्रिय है उन्हें सक्रिय करेगे। और बूथ को मजबूत करेगे। ये तो पूरे प्रदेश की तैयारी चल रही है दुर्भाग्यवश यहां उपचुनाव हो रहा है। निषाद पार्टी रनर थी वही लड़ेगा। कहा कि इस सम्बंध में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर बातचीत में अच्छा परिणाम निकलता है। जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष इं. आदर्श तिवारी ने मंगलवार को प्रदेश व सभी जिलों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश व प्रदेश के सभी जिलों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। जल्द से जल्द नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये नये सक्रिय पदाधिकारियों को जगह दी जायेगी। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। ताखा पश्चिम गांव निवासी किशोरी व युवती बुधवार की सुबह शिलाई सिखने के लिए पैदल जा रही थी कि गांव के समीप रोड पार करते समय बाइक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद स्वजनों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी पूजा (17) पुत्री उदयराज, अमरावती (19) पुत्री कंचन शिलाई के लिए घर से शिलाई सेंटर पर जा रही थी। गांव के समीप रोड पार करते समय बाइक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद स्वजनों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकीय चिकित्सा लय में भर्ती कराया गया। खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के इमामपुर बाजार स्थित शांति शिक्षण संस्थान स्कूल के प्रबन्धक ने कक्षा आठ तक के छात्रों के तीन महीने का शिक्षण शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है। प्रबंधक सुजीत वर्मा ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए शिक्षण शुल्क माफी का निर्णय लिया गया है। जिसमें अप्रैल से जून माह तक बच्चों के अभिभावकों को अब शुल्क देना नहीं है। यदि किसी भी अभिभावक ने शुल्क जमा किया है तो उसे नवीन सत्र शुल्क में समायोजित करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवीन सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है। पंकज बिंद महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लमहन निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक जयकिशुन बिन्द से बाइक सवार बदमाशों ने 83 हजार लूटकर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार जयकिशुन बिन्द प्रयागराज-शाहगंज मार्ग स्थित सवंसा में बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। वह बदलापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक लाख 83 हजार निकालकर अपनी बाइक से महराजगंज की ओर आ रहे थे। जैसे ही कृष्णा डेरी के पास पहुंचे। पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। संचालक के साथ उनकी पत्नी भी बाइक सहित नीचे गिर गई। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए डिग्गी में रखे 83 हजार लेकर महराजगंज की ओर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची महराजगंज व बदलापुर पुलिस एवं सीओ बदलापुर जांच में जुट गये। संचालक जयकिशुन बिन्द ने बताया कि एक लाख रूपये जेब में रखे होने के कारण बच गए। जबकि डिग्गी में रखा 83 हजार लेकर बदमाश फरार हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent