जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसे का किया दौरा
प्रत्येक कक्ष भवन में बच्चों से किया प्रश्न, सही उत्तर पाकर दिखीं सन्तुष्ट
मदरसे में अचानक पहुंचकर शिक्षक एवं छात्र पंजिका की जांच की
तेजस टूडे सं.
मो. जावेद
जौनपुर। जलालपुर ब्लॉक अंतर्गत मदरसा चश्मये हयात रेहटी में शनिवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता जी ने औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रत्येक कक्षा में जाकर कक्षा के उपस्थित बच्चों से शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछा जिस पर बच्चों द्वारा प्रश्नों का उत्तर पाकर वह संतुष्ट नजर आईं। प्रत्येक कक्षा के निरीक्षण के बाद मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को जांचने के लिए उन्होंने स्वयं मध्याह्न भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता की जांच किया। मध्याह्न भोजन का खाना खाने के बाद रसोईया के कार्य कौशल की सराहना किया। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अच्छा एवं गुणवत्तापूर्ण खाना बनाने के लिए प्रेरित किया। कक्ष भवन एवं मध्याह्न भोजन की निरीक्षण के उपरांत मध्याह्न भोजन पंजिका, शिक्षक उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मदरसा के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद को निर्देशित किया कि बच्चों की शिक्षा व्यवस्था बेहतर से बेहतर बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जायं, ताकि मदरसा के यह बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त करके देश के विकास एवं खुशहाली में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर रवि गुप्ता, मोहम्मद जावेद सहित तमाम शिक्षकगण आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














