एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में अंतर-विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
विरेन्द्र यादव/शुभांशू जायसवाल
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित एस एस पब्लिक स्कूल में अंतर-विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि स्कूल निदेशक डॉ0 नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव एवं प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सर्वप्रथम बाबू जी और माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इसके बाद स्कूल की छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न विषय से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले के मुख्य विद्यालय सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर, सूर्यबली सिंह पब्लिक स्कूल, मां दुर्गा जी विद्यालय, संत गुरुपद संभव राम पब्लिक स्कूल, डालिम्स सनबीम स्कूल, एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर, सनराइज पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एसएस पब्लिक स्कूल जौनपुर के छात्र, द्वितीय पुरस्कार सेंट पैट्रिक स्कूल के छात्र और तृतीय पुरस्कार सूर्यबली सिंह पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्राप्त किया और सांत्वना पुरस्कार एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर को दिया गया। इस मौके पर स्कूल निदेशक डॉ0 नम्रता सिंह ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता हार—जीत के लिए नहीं, बल्कि अपने प्रतिभा क्षमता को निखारने के लिए होती हैं। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दिया।
अन्त में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने प्रतिभागी सभी छात्रों को आर्शीवाद देते हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह के सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समस्त छात्रगण एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











